Quantcast
Channel: जड़ी बूटी – Hindi स्वास्थ्य ब्लॉग
Viewing all articles
Browse latest Browse all 114

शरीफा Medicinal Uses and Health Benefits of Custard Apple or Sharifa

$
0
0

शरीफे को ट्रॉपिकल अमेरिका और वेस्ट इंडीज का मूल निवासी माना जाता है। इसे भारत में तथा अन्य एशियाई देशों में इसके मीठे फलों के लिए बहुतायत से उगाया जाता है। यह उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाने वाला छोटा पेड़ है। शरीफे का पेड़ छोटे आकार, अधिक से अधिक 6 मीटर लंबा, और बहुशाखीय होता है। यह बीजों से उगाया जाता है। इसकी पत्तियां गहरे हरे रंग और लम्बी होती हैं। फल पकने पर हरा होता है। फल का गूदा सफ़ेद और रस भरा होता है। फल के अन्दर सारे काले रंग के बीज होते हैं। बीज गूदे के अन्दर होते हैं। शरीफे के पके फल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

custart-apple
custart-apple

शरीफे के पेड़ के न केवल फलों बल्कि इसके पत्तों, बीजों और जड़ों का प्रयोग दुनिया के बहुत से देशों में दवाई की तरह होता है। शरीफे के पत्तों और बीजों में अल्कालॉयड alkaloid, रेसिन, और तेल होता है। इसमें पाया जाने वाला तेल विष है।

इसके बीजों को कीटनाशक के रूप प्रयोग किया जाता है। पिसे हुए बीज आँखों के लिए बहुत हानिप्रद irritant to the conjunctiva होते हैं। एक मामले में एक आदमी द्वारा बीजों का चूर्ण आँखों में लगाने से कोर्निया नष्ट हो गया जिससे वह व्यक्ति पूरी तरह से अंधा हो गया। इसी प्रकार गर्भाशय ग्रीवा पर लगाने या बीजों के सेवन से से गर्भ नष्ट हो जाता है।

स्थानीय नाम

  • लैटिन: ऐनोना स्कवेमोसा
  • संस्कृत: सीताफल, कृष्णा बीज Agrimakhya, Atripya, Bahubijaka,Gandagatra, Krishnnbija, Sitaphala, Subha, Suda, Vaidehivallabha
  • हिंदी: शरीफा Atasitaphal। Shariphal, Sitaphal
  • इंग्लिश: कस्टर्ड एप्पल, Custard Apple, Sweetsop or Sugar Apple
  • तमिल: Atta, Sitapalam
  • अरेबिक: Saripha, Sharifa
  • फूल आने का समय: मई से जुलाई

शरीफे के औषधीय प्रयोग Medicinal Uses of Custard Apple Tree

1. कच्चे फल, पत्ते, और बीजों में कीटनाशी गुण insecticide पाए जाते हैं। पत्तों को पानी में कुचल के डाल तथा बीजो के चूर्ण को इन्सेक्टीसाइड के तरह प्रयोग किया जाता है।

2. बीजों का पानी के साथ पेस्ट बना कर सिर में जूँ मारने ने के लिए व एक गर्भान्तक abortifacient के रूप में (ओएस ग्रीवा os uteri पर लगाने से) इस्तेमाल किया जाता है।

3. बीजों की गिरी १-३ ग्राम की मात्रा खाने पर गर्भ नष्ट हो जाता है। बीजों का सेवन गर्भावस्था में बिलकुल न करें।

4. मेलिगेंट ट्यूमर malignant tumors पर पत्ते या पके फल को नमक के साथ लगाया जाता है।

5. फोड़ों पर पत्तों का लेप लगाने से लाभ होता है।

6. कच्चा फल दस्त, पेचिश और निर्बल अपच atonic dyspepsia के लिए दिया जाता है।

7. जड़ और छाल जुलाब strong purgatives हैं और मोशन लाते हैं।

8. करीब १-३ ग्राम जड़ कप पीस के खाने से कब्ज़ दूर होती है।

9. पके फल को ऐसे ही कच्चा खाया जाता है।

10. पत्तों को कुचल कर अल्सर और आर्थराइटिस प्रभावित हिस्सों पर लगाया जाता है।

शरीफे का फल के फायदे Health Benefits of Custard Apple Fruits

1. शरीफे के फल को एक टॉनिक माना गया है।

2. यह शक्ति, पुरुषत्व, को बढाते हैं।

3. विटामिन C होने के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

4. फल में 1.6% प्रोटीन, 0.4% वसा, 3.1% फाइबर, 23.5% कार्बोहाइड्रेट और खनिज 0.9 / 100 ग्राम होते हैं। इसके अलावा इसमें फास्फोरस, कैल्शियम, लोहा, थाईमिन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी मौजूद होता है। फलों के गूदे में करीब 20% चीनी होती है और इसे शर्बत, जेली और रस बनाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

5. इसमें पाया जाने वाला विटामिन A त्वचा और बालों को सुन्दर बनाता है।

6. इनमें पोटैशियम और मैगनिशीयम की अच्छी मात्रा पाया जाती है और इसलिए ये हृदय के लिए लाभप्रद हैं। हृदय रोगों, जैसे की धड़कन, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की कमजोरी, आदि में इसे खाना चाहिए।

7. यह मांसपेशियों को मज़बूत बनाते हैं।

8. यह मीठे और तृप्तिदायक होते हैं। भस्मक रोग जिसमें भूख नहीं मिटती उसमें फलों को खाने से लाभ होता है।

9. पूरे शरीर में होने वाली जलन में इसका सेवन लाभप्रद है।

10. यह शरीर में पित्त को कम करते हैं इसलिए ब्लीडिंग डिसऑर्डर जैसे की नकसीर, रक्तपित्त आदि में फायदा करता है।

11. यह शरीर को ठंडक देते हैं।

12. यह एंटी-ऑक्सीडेंट हैं और शरीर को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं।

13. इसमें चीनी की मात्रा और कैलोरी काफी होती है, इसलिए जो लोग वज़न बढ़ाना चाहते हों वे इसका सेवन करके लाभ उठा सकते हैं।

14. इसमें पाया जाने वाला फाइबर कब्ज़ को दूर करने में मदद करता है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 114

Trending Articles